बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपी के ढाबे पर चला बाबा का बुलडोजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 01:07 PM (IST)

रायबरेली: रायबरेली में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के आरोपी के सोमू के ढाबा पर रविवार सुबह बाबा का बुलडोजर चला है। दरअसल, 9 अक्टूबर 2019 को सोमू ढाबा पर खाने के विवाद में आदित्य सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 आोरोपियों को जेल भेज दिया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि ढाबे का नक्शा नहीं है।

जानिए क्या है मामला?
ढाबा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर स्थित है। महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी डीफार्मा का छात्र आदित्य सिंह 9 अक्टूबर 2019 की रात सोमू ढाबा पर खाना खाने आया था। तभी होटल के वेटरों ने उसके साथ झगड़ा क‍िया था। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। ज‍िसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में महराजगंज रोड पर उसका पीछा किया गया। उसकी बुलेट के आगे सफारी लगा दी गई थी और पीछे से स्कार्पियो से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। दस अक्टूबर की सुबह उसका शव महराजगंज रोड पर गढी खास गांव के पास मिला था।

इसी मामले में सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी 13 लोगों को जेल भेजा गया था। सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव अभी भी जेल की सलाखों के पीछे है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या मामले में ढाबा मालिक सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ माह पहले आरोपी ढाबा मालिक की 6 करोड़ की संपत्ति की कुर्की भी प्रशासन द्वारा की गई थी। वहीं, ढाबे को तभी सीज कर दिया गया था।

इस वजय से गिराया ढाबा
रायबरेली विकास प्राधिकरण की जांच में ढाबा बिना नक्शे का बना मिला तो आज सुबह आला अधिकारियों के साथ आरडीए की प्रभारी सचिव पल्लवी मिश्रा की देख-रेख में बुलडोजर ने ढाबे को जमींदोज कर दिया। अपर जिला अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ढाबे का नक्शा प्राधिकरण से पास नहीं था। इसी वजह से ढाबे को गिरा दिया गया। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj