रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अब बजरंग बली का गदा लेकर घूम रहे हैं: योगी

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 01:08 PM (IST)

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा चार चरणों के चुनाव रुझान की वजह से 11 तारीख को विदेश जाने के लिए टिकट बुक करा लिया है। सीएम ने कहा जो लोग पहले अपनी जेब में तमंचा लेकर रामभक्तों पर गोली चलाते थे, अब वे भी बजरंग बली की गदा लेकर घूम रहे हैं। वे इस चुनाव में बुरी तरह परास्त होंगे तो अगली बार राम भक्तों के साथ कारसेवा करने के लिए अयोध्या जी में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि आप चाहते है कि अयोध्या में राम मंदिर का निमार्ण हो तो एक फिर से भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाए। उन्होंने कहा कि जो लोग बिजली का कनेक्शन नहीं ले पाते थे उन्हें फ्री में कनेक्शन दिया गया। फ्री में कोरोना वैक्सीन मिली है। सभी को महीने में दो बार राशन मिल रहा है। सपा बसपा की सरकार में माफिया लोग इसे खा जाते थे।

PunjabKesari
बाबा का बुलडोजर लिखा क्रेन चर्चा का बना केंद्र 
वहीं सीएम योगी की जनसभा से पहले कटका में बाबा का बुलडोजर लिखा क्रेन का पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। क्रेन पर लगे पोस्टर पर लिखा है बाबा का बुलडोजर अब माफियाओं की खैर नहीं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए सत्ता, सामाजिक विषमता को मिटाने का माध्यम है। विकास की अभिनव कड़ी के साथ जुड़कर आज 'तीर्थराज' सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

PunjabKesari
उन्होंने कहा प्रयागराज के करछना क्षेत्र में ₹1818.68 करोड़ की लागत से रेल उपरिगामी सेतु ,एस.टी.पी निर्माण तथा सीवरेज संबंधी विभिन्न परियोजनाएं संचालित कर जन सुविधाओं में प्रभावी परिवर्तन किए गए हैं। हमने जनपद प्रयागराज में 3,79,768 आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनया गया। 1,43,795 लाभार्थियों को PM/CM आवास व 4,35,117 व्यक्तिगत शौचालय दिया गया। 6,39,867  किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि प्रदान की है। 'निराश्रितों को आश्रय' भाजपा की डबल इंजन सरकार की पहचान है। हमारी सरकार में जनपद प्रयागराज में 1,64,567 को वृद्धावस्था पेंशन, 88,170 को निराश्रित महिला पेंशन एवं 27,647 को दिव्यांगजन पेंशन प्रदान की जा रही है। सबल व समर्थ समाज की स्थापना हेतु हम कटिबद्ध हैं।

PunjabKesari

 उन्होंंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि हेतु भाजपा की डबल इंजन सरकार सतत क्रियाशील है। प्रयागराज के प्रतापपुर एवं हंडिया क्षेत्र में ₹17.34 करोड़ की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्रवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की सुदृढ़ और समुचित व्यवस्था हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static