बबीता फोगाट बोलीं- कृषि कानून वापस लेने के बाद आंदोलन पर अड़े किसान नेताओं के गुप्त एजेंडे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 05:19 PM (IST)

आगरा: आगरा पहुंची गोल्ड मेडलिस्ट और भारतीय महिला रेसलर बबीता फोगाट ने किसानों के मुद्दे पर बयान दिया है। बबीता ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद भी जो किसान नेता आंदोलन पर अड़े हैं उनके गुप्त एजेंडे हैं। सरकार किसानों के साथ है। किसान जो चाहते थे, वह सरकार ने कर दिया, लेकिन अब किसान नेता अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

इतना ही नहीं बबीता फोगाट ने औवेसी और मुफ्ती पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों के हित से ऐसे लोगों को कोई मतलब नहीं होता है। ऐसे लोग सर्फ चेहरा चमकाते हैं। कृषि बिल वापस लेने से देश विरोधी ताकतों के मंसूबे फेल हुए हैं। किसानों द्वारा जो आंदोलन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू किया गया था उसे खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आंदोलन खत्म नहीं कर रहे उनके हिडेन एजेंडे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। कृषि बिल वापस ले लिया गया है इसलिए किसानों को अब वापस जाना चाहिए। देश की जनता सरकार के साथ है, और सरकार जनता के हित के लिए सभी कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। बबीता फोगाट ने कहा कि वह किसानों के साथ ही हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग पर ही इस बिल को वापस लेने का एलान कर दिया है, ऐसे में आंदोलन जारी रखने की जिद ठीक नहीं है। बता दें कि गोल्ड मेडलिस्ट और भारतीय महिला रेसलर बबीता फोगाट आगरा लोकसभा में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के कर्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा पहुंची हैं। बबीता भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से जेपी सभागार में युवोत्थान कर्यक्रम में भी भाग भी लेंगी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj