पंचतत्व में विलीन हुए ''बाबू जी'', योगी बोले- राम की शरण में आज चले परम रामभक्त...

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 05:43 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुलंदशहर जिले के नरौरा गंगा तट पर आज अपराह्न राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। गगनभेदी मंत्रोच्चारण के बीच शोकाकुल वातावरण में कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सीएम योगी ने कल्याण सिंह की अंतिम विदाई पर ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम योगी ने लिखा,’ रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज..’राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज। इससे पहले आज कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अभी अंतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी यहां पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। उनके अलावा यूपी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। सीएम योगी समेत कई मंत्री पहले से ही यहां मौजूद थे।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj