VRS लेने वाली महिला सिपाही को बाबू ने दिला दी ज्वाइनिंग, दो दिन में हुई बर्खास्त, 'रिवाल्वर गर्ल' के नाम से फेमस हुई थी प्रियंका मिश्रा

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 01:16 PM (IST)

आगरा: पुलिस की वर्दी में रील बनाकर 'रिवाल्वर गर्ल' के नाम से फेमस हुई यूपी पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है...। के डॉलाग पर रील बनाने के आरोप में एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। उसके बाद मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए थे।  इंस्टाग्राम पर उनकी वीडियो वायरल होते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों के कमेंट से परेशान होकर प्रियंका ने एसएसपी को अपना इस्तीफा भेज दिया और 12 दिन बाद उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। वहीं अब प्रियंका मिश्रा ने आर्थिक हालात और जीवन यापन का हवाला देते हुए पुन: नौकरी ज्वाइनिंग के लिए आवेदन दिया था। आवेदन को लिपिक ने पुलिस मुख्यालय भेजने के बजाय अधिकारियों को गुमराह करते हुए प्रियंका को दोबारा से नौकरी ज्वाइनिंग करा दी। मामला जब खुला तो एसपी ने महिला सिपाही को बर्खास्त कर दिया। साथ ही आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया।



बता दें कि प्रियंका मिश्रा मूलरूप से कानपुर जिले की रहने वाली है और वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली।  प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। आगरा में तैनाती के दौरान प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया था। जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था।

 

क्या था मामला?
यूपी, औरैया की रहने वाली प्रियंका मिश्रा ने कानपुर से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए चुनी गईं, जहां उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में हुई। मगर, उनकी एक गलती नौकरी और वर्दी पर भारी पड़ गई। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्दी में एक वीडियो अपलोड कर दिया था, जो उनके लिए आफत बन गया। वीडियो वायरल होते ही लोग उन्हें ‘रिवाल्वर रानी’ कहने लगे और उनके फॉलोअर्स भी 50 हजार से अधिक हो गए हैं।

इंटरनेट पर सेंसेशन बनी प्रियंका
बता दें कि वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी प्रियंका ने हाथ में रिवॉल्वर पकड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने डायलॉग बोलते हुए कहा, " हरियाणा और पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं… कभी आओ यूपी रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं। न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं...।" बस फिर क्या इस वीडियो के बार उन्हें SSP ने लाइन हाजिर किया था और मामले की जांच भी की गई थी।

डिलीट किए सभी वीडियो
वहीं जब मीडिया ने मीडिया के बारे में पूछा तो प्रियंका ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाना इतना बड़ा गुनाह है। हालांकि प्रियंका ने यह बात साफ कर दी है कि पुलिस विभाग को उनके कोई भी शिकायत नहीं है। हालांकि वो इस बात को भी स्वीकारती हैं कि वर्दी में वीडियो बनाना गलत है इसलिए उन्होंने सभी वीडियो भी डिलीट कर दिए। बाद में उन्होंने VRS ले लिया था। फिलहाल अब प्रियंका एक फिर कानून के शिकंजे में फंसती हुई नजर आ रही है। 

Content Writer

Ramkesh