एक बिल्ली ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां, डेढ़ महीने की मासूम का किया कुछ ऐसा हाल

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 01:03 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक बिल्ली ने डेढ़ महीने की बच्ची की जान ले ली। जब बच्ची की मां ने देखा कि बच्‍ची के बिस्‍तर के पास एक बिल्ली बैठी है तो उसने तुरंत बिल्ली को वहां से भगा दिया। इसके बाद जब मां ने बच्ची को देखा तो उसका एक हाथ टूटा हुआ था और गले पर पंजे के निशान थे। ये सब देख मां के होश उड़ गए।

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में धर्मपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनके घर में एक बेटी हुई है जो डेढ़ महीने की थी, जिसको लेकर घर के सभी लोग बहुत ही खुश थे। उन्होंने अभी तक बेटी का नाम भी नहीं रखा था। बता दें कि धर्मपाल मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों का कहना है कि बेटी को पाकर हम सभी बहुत खुश थे लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया।

बिस्तर के पास बैठी थी बिल्ली
बच्ची की मां का कहना है कि रोज की तरह उन्होंने बच्ची की मालिश कर उसे बिस्तर पर लिटा दिया। जिसके बाद बच्ची सो गई और वह अपने घर के कामों को करने लगे। थोड़ी देर क बाद उन्होंने देखा कि एक बिल्ली बच्ची के बिस्तर के पास बैठी हुई है। उन्होंने दौड़कर बिल्ली को भगाया। इसके बाद उन्‍होंने बच्ची को देखा तो उसके गले में बिल्ली के काटने के निशान थे और उसका दाहिना हाथ टूटा हुआ था। वे लोग बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के गले में बिल्ली के काटने के निशान थे और उसका का दाहिना हाथ टूटा हुआ था। इसी के कारण बच्ची की सांसे बंद हो गई और उसकी मौत हो गई।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें