UP Politics: बेबी रानी मौर्य का दावा- जनता हमारे साथ, जीतेंगे निकाय चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 12:20 AM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कबीना मंत्री और झांसी नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) प्रभारी बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के लोग मां भारती की जय का नारा लगाते हैं और वंचितों तथा शोषित के लिए काम करते हैं इसलिए लोग उनसे जुड़ते हैं और निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे।

मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि एक के बाद एक दलों के भाजपा में शामिल होने की वजह पार्टी को समाज के हर वर्ग को मिलने वाला उचित सम्मान है। उन्होंने कहा “ हम भारत माता की जय बोलते हैं। गरीबों, महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए काम करते हैं इसलिए लोग हमारे साथ खड़े होते हैं। भाजपा की अलग पहचान है यह पार्टी गरीबों, महिलाओं और वंचितों को अलग से सम्मान देते हैं। मैं स्वंय दलित समाज से आतीं हूं पार्टी ने मुझे राज्यपाल के पद तक पहुंचाया।”

Content Writer

Mamta Yadav