यूपी रोडवेज की बसों को लेकर अखिलेश ने सरकार पर कसा तंज, बस को धक्का लगाते हुए नजर आए यात्री

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 12:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की खस्ता हालत को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने यात्रियों द्वारा रोडवेज बस को धक्का लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है।  उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि यूपी रोडवेज की बसों का ख़स्ता हाल भी उप्र की भाजपा सरकार जैसा है जो तथाकथित ‘डबल इंजन’ की सरकार होते हुए भी विकास के मार्ग पर चल नहीं पा रही है। अखिलेश ने बसों को धक्का लगाने वाले यात्रियों को लेकर तंज कसा है। अध्यक्ष ने कहा कि धक्का लगाने वाले यात्री कह रहे हैं… धक्का लगाने के नाम पर महंगी टिकटों में थोड़ा डिस्काउंट तो मिलना चाहिए।



गौरतलब है बीते एक दिन पहले अखिलेश यादव ने रेलवे द्वारा पांच तक के बच्चों का फुल किराया को लेकर सरकार पर तंज कसा था। दरअसल, रेलवे ने अब पांच से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों का पूरा किराया वसूल रहा है। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 1 साल के बच्चों पर फ़ुल रेल टिकट लगाने वाली भाजपा सरकार का शुक्र मनाइए कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा। रेल अब ग़रीबों की नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा की फुल टिकट काटेगी।

Content Writer

Ramkesh