मौसम का बदला मिजाज, आगरा रहा प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 11:20 AM (IST)

आगरा: मौसम बदलते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लगातार घने कोहरे के छाने और शीतलहर के चलने से दिन का तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बर्फीली हवा से सर्दी का असर एकाएक बढ गया है। मौसम का यह बदला मिजाज दिन भर लोगों की गर्म कपड़े पहनने में मजबूर कर रहा हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को सुबह धुंध छाई रहेगी। दोपहर में धूप निकलेगी।

आगरा में इन दिनों सुबह और रात को ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकलती है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। रात के तापमान में गिरावट आई, जिससे सुबह के समय धुंध छाई रही। सूर्योदय के बाद धुंध छटी और दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला।

अधिकतम तापमान मंगलवार को 28.8 डिग्री से. रहा जो सोमवार के 27.7 डिग्री से. से करीब एक डिग्री से. अधिक था। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 7.1 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया जो सोमवार के 8.2 डिग्री से. से करीब एक डिग्री से. अधिक था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री से. कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री से. अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।