संजय निषाद के बिगड़े बोल, कहा- 'अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे राम'
punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 01:46 PM (IST)

प्रयागराज: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद भगवान पर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। संजय निषाद ने कहा है कि भगवान राम अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे, बल्कि वो पुत्रेष्टि यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि के बेटे थे। संजय निषाद का कहना है कि भगवान राम को राजा दशरथ का तथाकथित पुत्र कहा जा सकता है, लेकिन वो वास्तविक बेटे नहीं थे।
संजय निषाद के मुताबिक, राजा दशरथ को जब कोई संतान नहीं हो रही थी तो उन्होंने श्रृंगी ऋषि से यज्ञ कराया था। ये यज्ञ सिर्फ कहने के लिए ही था। कहा जाता है कि श्रृंगी ऋषि द्वारा खीर दिए जाने से राजा दशरथ की तीनों रानियों के पुत्र पैदा हुए थे, जबकि हकीकत ये है कि खीर खाने से कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि राजा दशरथ और उनके साथ के लोग राम को सिर्फ राजकुमार ही समझते थे। उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि राम के रूप में खुद भगवान उनके यहां मौजूद हैं। संजय निषाद ने कहा कि राम को भगवान समझने की क्षमता सिर्फ निषाद राज में ही थी, जो भगवान को पहचान लेता है उसका दर्जा भगवान से भी बड़ा हो जाता है। निषाद राज का यही दर्जा है। संजय निषाद के मुताबिक उस वक्त के इतिहासकारों ने भी सच नहीं लिखा था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी नियुक्त, चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, 96,913 अभ्यर्थी सफल

मोदी, बाइडन की यात्राओं के दौरान ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन’ पर केंद्रित रहेगी वार्ता

रिलायंस कंज्यूमर ने जनरल मिल्स के साथ नमकीन, स्नैक खंड में कदम रखा