बदायूं: सड़क हादसे में 4 लाेगाें की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 11:29 AM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 4लोगों की मौत हो गई। घटना की आवाज़ सुनते ही मौके पर लोगों ने पहुंच कर राहत बचाव कार्य शरू किया। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

बता दें कि यह घटना बदायूं जिले के उघैती क्षेत्र का है। जहां पर मंजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो कर मंगलवार को देवलपुर से सवार होकर उघैती क्षेत्र जा रहे थे। जहां पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियत्रित हो पलट गई। जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। 3 ट्राली सवार तीन मज़दूरों अफजाल (40), नासिर (28) और नफीस (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक मजदूर ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ajay kumar