बदायूंः गन्ने के खेत में मिले 8 भ्रूण, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 12:39 PM (IST)

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 8 भ्रूण एक साथ गन्ने के खेत में पाए गए। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग भ्रूण किसी प्राइवेट अस्पताल से लाकर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बदायूं दातागंज हाईवे से ग्राम लखनपुर को जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन से कोई 8 भ्रूणों को गन्ने के खेत मे फेंककर चला गया। वहीं गन्ने के खेत में किसान पानी लगा रहा था। तभी खेत में पानी भरने के कारण भ्रूण बहते हुए पास ही में बनी मियां की दरगाह के पास पहुंच गए। जब इन भ्रूणों को जानवर खाने लगे तब ग्रमीणों की इनपर नजर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी भ्रूणों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की तलाश में जुट गई है कि आखिर यह कहा से भ्रूण आए और कौन फेंक गया है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी प्राइवेट अस्पताल से भ्रूण लाकर यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस ने केवल 2 भ्रूण होने की बात कह रही है। 

Tamanna Bhardwaj