Badaun Double Murder: बच्चों की गर्दन काटकर ही नहीं रुका जल्लाद...आयुष पर 9 तो आहान पर चाकू से किए 11 वार

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 01:01 PM (IST)

Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है, वहीं दूसरा आरोपी जावेद भी गिरफ्तार हो गया है। बीते दिन दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में साजिद की हैवानियत सामने आई है।


जल्लाद बन गया था साजिद...
बच्चों की पोस्टमार्टम में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। इसमें देखा कि दोनों बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से दर्जनों बार वार किए गए थे। आरोपी साजिद जल्लाद बन गया था, उसने जघन्य तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बच्चों (आयुष और आहान) का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों के पैनल के द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में बड़े बच्चे आयुष (13) के शरीर पर 9 घाव मिले। आयुष के गले के साथ-साथ हाथ, सीने और पेट पर भी घाव थे। वहीं, छोटे बच्चे आहान उर्फ हनी (6) के शरीर पर 11 घाव मिले। दोनों बच्चों की मौत की वजह उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से आए गहरे घाव से हुई है।

यह भी पढ़ेंः 'मैं निर्दोष हूं, मुझे पुलिस के हवाले कर दो, सरेंडर करना है...' पकड़ा गया बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद ने बताया कि घटना के बाद वहां बहुत भीड़ थी। मैं सीधा दिल्ली भाग गया था। अपने आप को सरेंडर करने के लिए वहां से बरेली आया। जावेद ने कहा कि इस दौरान मेरे पास कई फोन आए कि तुम्हारे भाई ने कांड किया है। मैंने फोन ऑफ कर दिया। मैं बहुत सीधा शरीफ आदमी हूं। वो (साजिद) मेरा बड़ा भाई था, उसने किया है।

यह भी देखे...

 

 

 

Content Editor

Pooja Gill