बदायूं: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से SI तेजपाल त्यागी की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 10:18 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में शनिवार को उसहैत थाने में तैनात उप निरीक्षक तेजपाल त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। वह रविवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।       

पुलिस के अनुसार वह किसी काम से दियोरिया गांव गए थे। गांव से लौटते समय रूपापुर गांव के पास अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

मुरादाबाद के रहने वाले त्यागी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सूचना मिलने पर बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली। उन्होंने उप निरीक्षक की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static