बढ़ापुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 02:53 PM (IST)

बढ़ापुर विधानसभा संख्या-19
बिजनौर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 19 है बढ़ापुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 4 हजार 956 है। जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 411 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 544 है। नाम बदलने के बाद बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बीएसपी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई थी। अतीत में इस सीट का नाम अफजलगढ़ था। इस बार इस सीट पर कौन कब्जा जमाएगा, यह फैसला चुनाव में जनता ही करेगी। लेकिन सीट पर दावेदारी सभी पार्टियां  जमाने में जुटी हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से सभा पार्टियां मुस्लिम चेहरों के साथ उतरती हैं। देखना दिलचस्प होता है कि जनता की अदालत में इश बार इस विधानसभा क्षेत्र की जनता को कौन लुभा पाता है।

               

बढ़ापुर विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा यानि साल 2002 में हुए एकमात्र विधानसभा चुनाव में यहां बीएसपी के मोहम्मद गाजी ने बीजेपी के इंद्रदेव को करीब 27 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी। जबकि कांग्रेस के हुसैन अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। एमडी पार्टी की साधना सिंह 14.77 फीसदी वोटों के साथ चौथे नंबर पर रही थीं।

               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें