बागपत: धर्म छिपाकर नर्स को प्रेमजाल में फंसाया, प्रेग्‍नेंट हुई तो बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव!

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 04:27 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत कस्बे में नर्सिंग होम में काम करने वाले एक डॉक्टर ने हिन्दू महिलास्टाप से शादी का झांसा दे सात महीने तक दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला 6 माह की गर्भवती हो गई। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो डॉक्टर की काली करतूत सामने आई गई। महिला से जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़ित का आरोप है कि पहले उसने अपना नाम बदल कर प्यार के झांसे में लाया उसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ने भी महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने गुरूवार को बताया कि बड़ौत निवासी तलाकशुदा महिला एक नर्सिंग होम में काम करती है। स्टाफ के ही मुस्लिम युवक ने उससे जान पहचान बढ़ा ली और कहा कि उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है और वह बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रहा है। जिससे वह सात माह तक उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई, तो युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसने उसे एक मकान में बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक बड़ौत आलोक कुमार को जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

Ramkesh