बागपत विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 05:28 PM (IST)

बागपत विधानसभा संख्या-52
बागपत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 52 है बागपत। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 63 हजार 492 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 49 हजार 893 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 13 हजार 590 है। इस विधानसभा में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में मुख्य लड़ाई बीएसपी और आरएलडी के बीच रही है। बीएसपी ने पिछली बार का विधानसभा चुनाव जीता। जबकि आरएलडी ने 14वीं और 15 वीं विधानसभा के चुनावों में जीत हासिल की। साट पर आरएलडी के राजनीति करिश्मे से कम नहीं है। क्योंकि प्रदेश में रालोद का वोट बैंक बहुत ज्यादा नहीं रह गया है।
               
बागपत विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी की हेमलता चौधरी ने आरएलडी के कौकब हमीद खान को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के साहब सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के जय भगवान चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 3.57 फीसदी मत हासिल किए थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में यहां से रालोद के कौकब हमीद खान ने समाजवादी पार्टी के साहब सिंह को हराया था। बीएसपी के अनिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के नीरज कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
              
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में आरएलडी के कौकब हमीद खान ने बीएसपी के साहब सिंह को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के अनिल तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के राजेंद्र शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें