बागपत के सिपाही ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, पहुंचा जेल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 07:33 PM (IST)

बागपत(अनिल कुमार सैनी); दहेज को लेकर अभी तक विवाहिताओं के साथ यातनाओं और दहेज हत्या के मामले अक्सर देखे और सुने जाते हैं, लेकिन दहेज के लिए बेवफाई शायद आपने ना सुनी और ना देखी होगी। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में देखने को मिला है। जहां पेशे से एक पुलिसकर्मी ने चंद पैसों के लालच में धर्म-परिर्वतन तो किया। साथ ही मुस्लिम युवती से निकाह भी कर लिया। फिलहाल पहली पत्नी की तहरीर पर आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय गया है। 

जानिए पूरा मामला 
दरअसल मामला जिले के खेकड़ा कस्बे का है। जहां के निवासी अमरदीप धामा यूपी पुलिस का सिपाही है। वर्तमान में व मुरादाबाद के थाना भौजपुर में तैनात है। जिसकी शादी 22 अप्रैल 2012 में जिले के ही दोघट इलाके की रहने वाली वर्षा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अमरदीप पत्नी वर्षा से दहेज की मांग के साथ-साथ मारपीट भी करता था।

धर्म-परिवर्तन कर किया निकाह
इसी बीच जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब अमरदीप की पत्नी को पता चला कि जिसके साथ उसने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। उसने उससे बेवफाई की है। पीड़ित पत्नी के अनुसार उसने अचानक एक दिन पति अपरदीप के बैग में शादी के पेपर ओर निकाह नामा देखा। जिससे उसे पता चला कि उसके पती ने शादी के साथ-साथ धर्म-परिवर्तन भी करा लिया है। धर्म-परिवर्तन और नई शादी के बाद उसने अपना नाम समीर रख लिया था। 

पैसों की खतिर की दूसरी शादी 
वही पीड़िता के पिता की मानें तो उन्होंने अपने बेटी की शादी बड़े धूमधाम और जरूरत के हिसाब से की थी, लेकिन उसके बाद भी अमरदीप दहेज मांग रहा था। इसी कारण जब वो उसकी मांग पूरी नही कर पाए तो पैसों की खतिर दामाद अमरदीप ने उनकी बेटी के साथ धोखा किया है और दूसरी शादी भी कर ली।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
फिलहाल पीड़ित परिवार ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।