बागपत: यूपी पुलिस ने व्यापारी को सकुशल छुड़ाया, बदमाशों ने मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 02:27 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को बागपत में दिन दहाड़े व्यापारी की अपहरण कर लिया और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मामला जैसे ही मीडिया में सामने आया पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बात मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने भी मामले को संज्ञान में ले लिया। मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद हरकत में आई पुलिस ने सख्ती तेज कर दी और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। पुलिस की तत्परता का नतीजा ये हुआ कि बदमाश व्यापारी को बागपत-हरियाणा बार्डर पर छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

प्रियंका गांधी ने बोला था यूपी सरकार पर हमला
इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा यूपी में न तो महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, न ही व्यापारी सुरक्षित हैं और न ही बच्चे। जबकि हकीकत ये है कि सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी कर रहे हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।’’

सुबह घर से निकले व्यापारी का अपहरण
गौरतलब है कि सोमवार को सुबह लोहा व्यापारी आदेश जैन बड़ौत क्षेत्र के मैन बड़ा बाजार में आज सुबह ट्रक से माल उतरवाने के निकले थे। उसके बाद से घर नहीं लौटे। इस बीच परिवार को एक फोन आया जिसमें अपहरण की सूचना देते हुए एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static