बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 11:10 AM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच के रानीपुर क्षेत्र में रविवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का एक इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके 2 साथी फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे यूचना मिलने पर सुखनदिया नहर पुलिया पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 3 बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक बदमाश दिनेश नाई घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नन्हे और सुरेश यादव भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की। इसके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। यह बदमाश काफी दिन से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

Punjab Kesari