बहराइच: तेंदुआ ने 13 लोगों पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 06:30 PM (IST)

बहराइच: यूपी के बहराइच सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में जंगल से भटक कर एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ग्रामीणों को देखते ही हमलावर हो गया। तेंदुए ने महिला समेत 13 लोगों पर हमला कर दिया। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी।

घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत कठौतिया गांव की है। यहां अचानक एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने खेत में भूसा भर रहे ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इस पर तेंदुआ एक घर छोड़कर के दूसरे घर की तरफ बढ़ा। तेंदुआ गांव के चारों तरफ पहुंच कर ग्रामीणों पर हमला करने लग गया। तेंदुए के हमले में अब तक महिला समेत 13 लोग घायल हो चुके हैं, इनमें दो बालक भी शामिल हैं।

तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मुर्तिहा रेंज के साथ तीन रेंज के वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया है, लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं अंतराल पर हो रहे हमले से ग्रामीणों के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी। तेंदुए के हमले को देखते हुए गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में लोगों में दहशत फैल गई है।

प्रभागीय वन अधिकारी कतर्नियाघाट आकाशदीप बसावन का कहना है कि तेंदुए के हमले की जानकारी हुई है. वन कर्मियों के साथ एसटीपीएफ़ के जवान भी तेंदुए को पकड़ने में लगे हुए थे. दो हाथी भी पहुंच गए, लेकिन ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लिया और तेंदुए को मार दिया। सभी को चिन्हित किया जा रहा है।रेंज केस दर्ज कर गिरफ्तारी को जाएगी।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj