Bahraich News: सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 11:56 PM (IST)

Bahraich News: पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरूद्ध जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने केस दर्ज कराया है।
PunjabKesari
बता दें कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा महंतपुरवा गांव निवासी बलदेव गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पूर्व पोस्ट डाला। जिसमें सपा मुखिया और पूर्व अखिलेश यादव के मौत की झूठी अफवाह फैला दी। जिसमें युवक ने लिखा है कि अखिलेश यादव अब नहीं रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर कल रात 12 बजे निधन की फोटो पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो नाराजगी फैल गई।

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है और जांच उप निरीक्षक बेचन प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static