बहराइच सड़क हादसा: CM ने जायरीनों की मृत्यु पर जताया शोक, घायलों को समुचित उपचार के दिए निर्देश

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 01:22 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि बहराइच में रविवार रात करीब 12 बजे वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 जायरीनों की मृत्यु हो गई है तथा दस घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Umakant yadav