बहराइच: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 6 गोवंशों को रौंदा, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 01:00 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अज्ञात वाहन ने  6 गोवंशों  को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं घटना से हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। लोगों को इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। परंतु काफी देर तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिससे लोगों भड़क गए और जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान 6 गोवंश एक साथ हाईवे को क्रॉस कर रहे थे। जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
PunjabKesari
बता दें कि मामला बहराइच बलरामपुर हाईवे के धरसवा के पास की है। जहां पर हाईवे को गौवंश पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने गोवंशों को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई। हाईवे पर घंटो गौवंशों का शव पड़ा रहा। जिससे वहां पर काफी लम्बा जाम लग गया। फिलहाल स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन  गोवंशों के शव को हटवा दिया। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static