बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 01:49 PM (IST)

नोएडाः नोएडा में पिछले सप्ताह बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर की रात शहर के सेक्टर आठ में अजय चौधरी (24) की उनके घर के पास सशस्त्र लोगों ने कथित रूप से हत्या कर दी थी। हत्या और इससे संबंधित अपराधों के लिए आठ लोगों के खिलाफ सेक्टर 20 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। नोएडा शहर के क्षेत्राधिकारी-प्रथम, अवनीश कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी जीतू यादव ने आज सूरजपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। तीन अन्य आरोपियों जफर अली,सिताबुद्दीन अंसारी और सरताज खान को छह अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 
 

Tamanna Bhardwaj