बलिया: बंदर की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 06:28 PM (IST)

बलिया(उत्तर प्रदेश): बंदर की गोली मारकर हत्या करने के सिलसिले में जिले की सिकंदरपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।    सिकन्दरपुर थाना के प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि हुसैनपुर गांव के लोगों ने 13 नवंबर को वन विभाग को फोन पर सूचना दी कि राम नारायण राम नामक व्यक्ति ने एक बंदर की हत्या कर उसे खेत में दफना दिया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बंदर के शव को बरामद कर पशु चिकित्सालय सिकंदरपुर में उसका पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि बंदर के शव पर चोट के 3 निशान पाए गए हैं। इस मामले में वन रक्षक की शिकायत पर वन्य जंतु अधिनियम 1972 के तहत राम के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Anil Kapoor