बलिया: पत्नी ने खाया जहर पति ने लगाया फंदा, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 04:07 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर उदयभान नई बस्ती में बृहस्पतिवार सुबह खुशबू (21) और उसका पति मनोज कुमार गुप्ता (26) मृत मिले। मनोज का शव पंखे से लटका हुआ और खुशबू का शव फर्श पर मिला।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि खुशबू ने जहरीला पदार्थ खाकर और उसके बाद मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति के बीच शादी के बाद से ही मनमुटाव था। दोनों की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static