सपा डेलिगेशन पर प्रतिबंध; माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने किया नजरबंद, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2024 - 12:47 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी है। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और नेता श्यामलाल पाल के घर के बाहर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दरअसल, सपा के एक डेलिगेशन को संभल जिले में जाना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। जिसके बाद माता प्रसाद पांडे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं और संभल जाने पर अड़े है।

PunjabKesari
घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात
संभल जाने से रोकने के लिए माता प्रसाद पांडे के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिसके बाद माता प्रसाद पांडे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। इसमें विधायक रविदास मल्होत्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संभल के लोगों को इंसाफ दो। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराई जाए। मृतक परिवार के लोगों को एक करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। बता दें कि माता प्रसाद पांडेय के सेक्टर-11 वृंदावन योजना स्थित आवास के बाहर रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। अभी पुलिस बाहर तैनात है। पुलिस ने उन्हें संभल के डीएम का एक लेटर उपलब्ध कराया है।
यह भी पढे़ंः सपा डेलिगेशन पर प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और प्रबंधन की नाकामी है: अखिलेश यादव
सपा प्रतिनिधिमंडल पर प्रतिबंध लगाने पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया है। 

यह भी देखें...

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static