20 बच्चे पैदा करने वालों पर लगे रोक: बीजेपी सांसद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 02:09 PM (IST)

बलिया: जिले में एनआरसी को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे लघु सूक्ष्म उद्योग बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व भाजपा सांसद हरि नारायण राजभर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मै भारत सरकार और इस देश की जनता से मांग करता हूं कि लोकसभा में परिवार नियोजन विधेयक लाए। जिससे हर व्यक्ति को 2 बच्चे और एक औरत रखने का अधिकार हो।

राजभर ने कहा कि देश के पार्लियामेंट में जो कानून पास हो वही कानून पूरे देश में लागू हो। यह देश शरीयत और मुस्लिम कानून से नहीं चल सकता है। राजभर ने कहा कि देश में बढ़ती हुई आबादी सबसे बड़ी समस्या है। सरकार को परिवार नियोजन अनिवार्य करके बढ़ती हुई जनसंख्या पर  नियंत्रण करना चाहिए।

मुस्लिमों की जनसंख्या पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि कुछ लोग 5 औरतें और 20 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इसको परिवार नियोजन कानून बना करके समाप्त कर देना चाहिए, तभी लोकतंत्र कायम रहेगा।

राजभर ने  एनआरसी पर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, इराक, ईरान से जो हिंदू, पारसी, सिख लोग प्रताडि़त हो कर भारत में  शरणार्थी बन कर  रह रहे हैं उनको नागरिकता दिया जायेगा।वहीं जब राजभर से एनआरसी का फुल फॉर्म पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फुल फॉर्म क्या है। एनआरसी आप देख ही रहे हैं। लोकसभा में दल बदल विधेयक है। फुल फॉर्म क्या है फुल फार्म यही है कि उनको नागरिकता प्रदान करना।

Ajay kumar