बांदा: मकान में लगी भीषण आग, एक महिला समेत 3 मासूम की जल कर मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 03:22 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में भीषण आग लगा गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला समेत तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में सन्नाटा परस गया। मामले की जानकारी मौके पर लोगों ने फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदत से आग पर काबू पा लिया। 

जानकारी के मुताबिक मामला बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के दुबे पुरवा का बताया जा रहा है। जहां पर देर रात अपने मासूम बच्चो के साथ महिला सो रही थी आचानक मकान में आग लग गई। इस भीषण आग में महिला समेत तीन बच्चों की जाल कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो शव को आग से निकाल लिया है जब कि दो मासूम के शव अभी भी मलवे में दबे हुए है। जिसके निकालने का प्रयास ग्रमीणों की मदद से कर रही है।  पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जी रही है। 

Ramkesh