Banda: पानी में उतराता मिला 45 वर्षीय किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 12:10 AM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र में एक किसान का शव पुलिया के नीचे भरे पानी में उतराता मिला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को पिपरगवां गांव निवासी 45 वर्षीय किसान मंधीर सिंह का शव गांव में पुलिया के नीचे भरे पानी में उतराता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।      

उन्होंने बताया कि प्रथम द्दष्टया मंधीर की मृत्यु पुलिया से गिर कर होने से प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे। घटना की विस्तृत जांच शुरू की गई है।
 

Content Writer

Mamta Yadav