बांदा: इंजीनियर ने 70 बच्चों का किया यौन शोषण, CBI जांच में खुलासा- पीड़ितों को HIV होने का शक

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 03:06 PM (IST)

बांदा: यूपी के बांदा में जूनियर इंजीनियर द्वारा बच्चों से यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां आरोपी इंजीनियर ने 50 नहीं बल्कि 70 से ज्यादा बच्चों के साथ दुराचार किया है। सबसे बड़ी हैरत की बात ये है कि जिन बच्चों को इंजीनियर ने अपना शिकार बनाया था उनके एचआईवी पॉजिटिव होने का संदह भी है। पीड़ित बच्चों में 4 साल से लेकर 22 साल तक के युवक शामिल हैं। पीड़ित लोगों में राम भवन के अपने रिश्तेदारों के बच्चे भी शामिल हैं। इस जानकारी के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर राम भवन के टेस्ट दिल्ली के एम्स में हो रहे हैं। 8 डॉक्टरों की टीम राम भवन के अनेक परीक्षण कर रही है जिससे यौन शोषण से बच्चों को आने वाली बीमारी से बचाया जा सके। राम भवन के मानसिक, एचआईवी और पीडोफाइल टेस्ट भी किए जा रहे हैं। इन टेस्टों से जहां राम भवन पर कानूनी शिकंजा कस सकेगा वहीं बच्चों को संभावित बीमारियों से छुटकारा दिलाया जा सकेगा।

पिछले साल नवंबर महीने में उत्तर प्रदेश एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले अदालत ने सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रहे आरोपी की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था। आरोपी 10 साल से बच्चों को अपना शिकार बना रहा था। वह अपने इन अपराधों की वीडियो बनाकर डार्क नेट पर बेच दिया करता था। इस काम में उसकी पत्नी भी उसका साथ दिया करती थी। 
 

Tamanna Bhardwaj