बांदा: पूर्व ग्राम सभा सदस्य ने लगाई फांसी, पारिवारिक कलह की आशंका

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 10:31 PM (IST)

 बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में एक पूर्व ग्राम सभा सदस्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैमरी गांव निवासी नवाब सिंह उर्फ लल्लू की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी कारण वह मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते उसका इलाज भी चल रहा था।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते उसका इलाज संभव नहीं हो सका। जिससे उसकी हालत अत्यधिक खराब हो गई और रविवार को तनाव की वजह से नवाब सिंह घर में फांसी लगा दी,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh