Banda News: विवाहिता ने ससुराल में उठाया दिल दहला देने वाला कदम, वजह जान रह जाओगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2024 - 01:20 PM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहन को अपने भाई का अपमान सहन नहीं हुआ तो उसने सुसाइड कर लिया। मृतक विवाहिता के परिजनों ने इसका आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना बबेरु कोतवाली के बेरराव गांव का है।

विवाहिता ने ससुराल में उठाया दिल दहला देने वाला कदम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक विवाहिता अभिलाषा उर्फ चुन्नी (27 वर्ष) का शव सोमवार को घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जब विवाहिता के ससुराल वालों ने उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया तो उनके होश उड़े गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक विवाहिता के परिजनों का कहना है कि मकरसंक्रांति के त्योहार के लिए बीते दिन मृतका का भाई उसके ससुराल आया था। वह अपनी बहन को कुछ दिन के लिए मायके ले जाना चाहता था। लेकिन बहन के ससुराल वालों ने ना सिर्फ उसका अपमान किया, बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। मृतक विवाहिता अपने भाई का यह अपमान सहन नहीं कर पाई और तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया।

जानिए, क्या कहना है मृतक विवाहिता के परिजनों का?
मृतका के परिजनों की तरफ से बताया गया कि हमने 4 साल पहले अपनी बेटी अभिलाषा की शादी करवाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था। काफी समय तक अभिलाषा यह सब सहन करती रही। इस दौरान उसे 2 बेटे पैदा हुए लेकिन, ससुराल वालों की प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा। जिसके बाद मकर सक्रांति के दिन अभिलाषा का भाई उससे मिलने के लिए उसके ससुराल गया। वहां उसने कहा कि वो अपनी बहन को कुछ दिन के लिए अपने साथ ले जाना चाहता है। जिसके बाद अभिलाषा के ससुराल वालों ने उसको अपमानित करके घर से निकाल दिया। विवाहिता को भाई का अपमान बिल्कुल भी सहन नहीं हुआ। भाई के अपमान की बात से वह तनाव में आ गई और उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Content Editor

Anil Kapoor