जब प्रिसिंपल के इस फरमान को सुनकर बच्चे रह गए हैरान
punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2016 - 06:59 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं को राष्ट्रगान के लिए मना करने वाली 2 अध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बदोखेर क्षेत्र में स्थित जोहारी प्राइमरी स्कूल के कुछ बच्चों ने शिकायत की थी कि उन्हे सुबह राष्ट्रगान करने के लिए मना किया जाता था। उन्होंने कहा कि बच्चों और उनके अभिभावकों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापक साजिया परवीन और अध्यापिका शैलेन्द्री को निलंबित कर दिया।
जांच में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद के चलते बच्चों को राष्ट्रगान के लिए मना किया गया। बच्चों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो स्कूल की प्रिसिंपल बच्चों को राष्ट्रगान की बजाय अल्लाह हु अकबर का उदघोष कहने के लिए विवश करती थी। शिक्षा विभाग ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।