Banda: राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा,  कारतूस बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 09:38 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश की बांदा जिला पुलिस ने जसपुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वन संरक्षक रेंज पैलानी प्रभाग ने जसपुरा थाने में सात जुलाई को मोर की हत्या की सूचना दी गई थी। जिसका मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को जसपुरा कस्बे के निकट मोर हत्या करने वाले दो आरोपियों हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के इंगहोटा गांव निवासी विकास गिहार और अजीत गिहार को गिरफ्तार कर लिया।       

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा,  कारतूस तथा मोर को मारने वाली गुलेल भी बरामद की है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

Content Writer

Umakant yadav