छात्रवृति में घोटाला कर ढाई करोड़ गबन कर गए बैंक अधिकारी, 13 हुए निलंबित

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 05:56 PM (IST)

बदायूंः यूपी में भृष्ट अधकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। बदायूं में भी एक ऐसा ही भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमे ढाई करोड़ के छात्रवृति का गोलमाल किया गया। जिसके चलते बदायूं जिला सहकारी बैंक के 11 शाखा प्रबंधकों व दो कैशियर समेत 13 को निलंबित किया गया है।

इस घोटाले की शिकायत बदायूं के शेखूपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मेन्द्र कश्यप ने 9 मार्च 2018 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। बच्चों के लिए शासन से जारी सरकारी योजनाओं की धनराशि का लाभ बच्चों तक नहीं पहुंच रहा है। यहां तक की बच्चों को मिलने वाली छात्रवृति का लाभ तक नहीं मिल रहा है। जिस पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गंभीरता से जांच कराई तो विधायक के द्वारा की शिकायत को सही पाया गया।

उन्होंने जांच में पाया कि बच्चों के लिए आई 250 करोड़ से अधिक की छात्रवृति में घोटाला कर गबन कर लिया गया और बच्चों के हक पर डाका डाला गया। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। जिस पर शासन की ओर से आई टीम ने इन अधिकारियों की 2.5 करोड़ के छात्रवृति घोटाले में बैंक प्रबंधक के गोलमाल कर गबन करने की रिपोर्ट दी थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि इस घोटाले में अभी और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है, क्योंकि जिलाधिकारी द्वारा 65 लोगों पर घोटाले में मामला दर्ज पहले ही सिविल लाइन ठाणे में दर्ज करा दिया गया है।






 

 

Tamanna Bhardwaj