बैंक हड़ताल आज, करोड़ों रुपयों का कारोबार प्रभावित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2017 - 03:35 PM (IST)

लखनऊ:बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का आज उत्तर प्रदेश में भी व्यापक असर देखा गया। हड़ताल की वजह से करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मचारियों के श्रमिक संगठनों के आहृवान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उपभेक्ता परेशान दिखे।

प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के सभी बैंक रहे बंद
कर्मचारी संगठन नोटबन्दी के दौरान कर्मचारियों द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्य के एवज में पैसे, ग्रैच्युटी भुगतान की राशि 20 लाख रुपए, वेतन समझौैता लागू करने तथा सप्ताह में 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी की मांग कर रहे है। स्टेट बैंक आफ इण्डिया अधिकारी संघ के अध्यक्ष वी के अवस्थी ने दावा किया कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पूर्णतया सफल रही। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहे। बैंक कर्मियों के हड़ताल से जहां कारोबारी परेशान रहे। लगातार बैंक बंद होने से आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निजी क्षेत्र के बैंक खुले रहे।