बरात पहुंचने से पहले दूल्हे ने रखी ये मांग, पूरा नहीं करने पर बारात हुई वापस, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 05:18 PM (IST)

रामपुर: क्षेत्र के एक गांव में आई मुस्लिम शादी में दूल्हे के खास मेहमान बरातियों को हिंदू खाना खिलाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद बरात बैरंग लौट गई। दुल्हन पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मामले को निपटाने के लिए पंचायत चल रही है।



बारात पहुंचने से पहले ही दूल्हे ने रखी डिमांड
मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की है। पहाड़पुर निवासी मुख्तियार अली की छतरपुर गांव बारात आनी थी। बरात पहुंचने से पहले ही दूल्हे ने डिमांड कर दी कि कुछ बारातियों के लिए हिंदू खाना भी कई प्रकार का बनाया जाए। अंतिम समय पर दूल्हे की डिमांड को लड़की के परिजनों ने नामंजूर कर दिया। डिमांड पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने बरात को वापस लौटा दिया और खुद भी वापस चला गया। दुल्हन के घर जब बरात नहीं पहुंची तो खलबली मच गई। दूल्हे से संपर्क किया गया तो उसने अपनी डिमांड पूरी करने की बात कही। लड़की पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो हड़कंप मच गया।



मामले को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत
एन मौके पर दुल्हे की डिमांड पूरा न कर पाने से दुल्हे ने बारात वापस लौटा ली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मामले को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई गई। काफी देर बाद भी मामले की निस्तारण नहीं हो सका। 

Content Writer

Ajay kumar