Bareilly News: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हादसे में हुई सातवीं मौत, घायल फातिमा ने दिल्ली में ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 12:42 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुए हादसे में एक और मौत हो चुकी है। जिसके बाद अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। सातवीं मौत हादसे में घायल फातिमा की हुई है। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी जेठानी, देवरानी और भाभी समेत परिवार की पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है।

PunjabKesari
जानिए कैसे हुआ हादसा
दरअसल, जिले के सिरौली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में स्थित पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार (2 अक्टूबर) को गांव निवासी रहमान शाह के घर आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। शाम को वहां जोरदार धमाका हो गया था। इससे रहमान शाह के घर समेत पांच घर जमींदोज हो गए थे। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नासिर शाह को बृहस्पतिवार (3 अक्टूबर) को सिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नासिर शाह के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस है और वह अपने ससुर रहमान शाह के मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी का संचालन कर रहा था, जहां यह घटना हुई।

PunjabKesari
                                                             मुख्य आरोपी नासिर शाह


फातिमा ने दिल्ली में दम तोड़ा
हादसे में रहमान शाह के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम व तबस्सुम के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना भी मलबे में दबकर मर गई थीं। दो महिलाओं के शवों की पहचान सिरौली निवासी सितारा व नीना उर्फ निकहत के रूप में अस्पताल में हुई थी। इनमें सितारा रहमान शाह की बेटी फातिमा की जेठानी व निकहत देवरानी थीं। फातिमा गंभीर रूप से घायल हुई थीं। फातिमा को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में पहले लखनऊ पीजीआई व बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को फातिमा ने भी दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static