BJP सरकार पर जमकर बरसे शिवपाल, कहा- कर्नाटक चुनाव में भाजपा को जनता ने नकारा

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 02:47 PM (IST)

इटावाः समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। बेरोजगारी बढ़ी है। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक चुनाव पर बोलते पर हुए कहा कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। साथ ही उन्होंने सपा में महासचिव का पद मिलने की बात पर कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे बाखुबी निभांएगे।

उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न बढ़ा
दरअसल, शिवपाल इटावा डीएम एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न बढ़ा है। जनता ही सरकार बदलती है। साथ ही कहा कि उत्पीड़न के साथ समस्याएं बहुत पैदा हो गई हैं। इस सरकार में महंगाई बढ़ी है, भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोग बेरोजगार हो गए हैं। धंधे खत्म हो गए हैं। 

जनता ने बीजेपी को बहुमत से दूर रखा
वहीं कर्नाटक चुनाव पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता ने तो बहुमत दिया नहीं है, जनता ने उन्हें बहुमत से दूर रखा है। अब जुगाड़ से सरकार तो नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जानना चाहिए, उनका समाधान होना चाहिए।

वाराणसी हादसे में हुई लापरवाही
वाराणसी में हुए हादसे पर सपा नेता ने कहा कि सरकार को हर स्तर पर विफल है। पुल टूटने के पीछे लापरवाही है, भ्रष्टाचार भी इसी में शामिल है। भ्रष्टाचार में ही सब लोग डूबे हैं, काम-धाम कौन देखता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने 100 दिन का वादा किया था, लेकिन 4 साल हो गए भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया है। 


 

Punjab Kesari