बस्ती: 3 महीने का बच्चा निकला कोरोना पॉजिटिव, DM और CMO ने की पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 12:52 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 3 महीने का बच्चा कोरोना पॉजि़टिव पाया गया है। जिले के सीएमओ फकरेयार और जिलाधिकारी आसुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर का है। बच्चे की मां भी पॉजिटिव बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक बच्चे का एक रिश्तेदार हाल ही में पॉजिटिव पाया गया है। जिसे इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। अब जच्चा-बच्चा कैसे संक्रमित हुए यह पता लगाया जा रहा है।

लखनऊ में 2 साल का संक्रमित बच्चा हुआ ठीक
बीते दिनों राजधानी लखनऊ में 2 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया था। जिसे इलाज के लिए केजीएमयू में आइसोलेट किया गया था। राहत की बात यह है कि अब बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसे अस्पताल प्रशासन ने छुट्टी दे दी है। 
 

Ajay kumar