बस्ती: नदियों में मत्स्य शिकार पर प्रतिबंध, 30 सितम्बर लागू होगा आदेश

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 12:36 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश मे बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे प्रवाहित होने वाली नदियों में मत्स्य आखेट एवं मत्स्य बीज एकत्रीकरण पर 30 सितम्बर तक मत्स्य बीज को पकड़ने, नष्ट करने अथवा बेचने तथा मत्स्य शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस्ती मण्डल के तीनो जिला बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे नदियों से मछली एवं मत्स्य बीज की शिकारमाही की जॉच हेतु राजस्व, पुलिस एवं मत्स्य विभाग की टीम को अधिकृत किया गया है । इस अवधि में जो भी व्यक्ति नदियों से मत्स्य बीज एवं मछली का अवैधानिक शिकार या बिक्री करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार फिशरीज एक्ट 1948 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Content Writer

Ramkesh