बस्ती मण्डल: 17 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 02:25 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर, सतंकबीरनगर जिलों मे 17 नवम्बर से विधानसभा क्षेत्रो की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रो ने शुक्रवार को यहां कहा कि बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती, सिद्धार्थनगर, सतंकबीरनगर में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य 17 नवम्बर से शुरू होगा। मतदाताओं का दावा और आपत्ति 17 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक प्राप्त किया जायेगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा करने के लिए इस बीच अभियान भी चलाया जायेगा। मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी से शुरू होगा। 

Umakant yadav