बस्ती: अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 08:09 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला पुलिस ने परशुरामपुर क्षेत्र में बालिका की अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि परशुरामपुर क्षेत्र में एक बालिका के साथ छेड़खानी कर चार युवकों ने उसका अश्लील वीडियों बना लिया। पीड़ित के पिता ने इस मामले में चार युवकों को नामजद किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों सूरज, बादल और शिवनाथ को बरहरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है।  उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया । 

Content Writer

Ramkesh