बेखौफ बदमाश ने दारोगा पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 01:25 PM (IST)

कानपुरः योगी सरकार दुरुस्त कानून व्यवस्था के चाहे लाख दावे कर ले फिर भी आए दिन बेखौफ बदमाश इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है, जहां एक बदमाश ने दारोगा पर गोली चला दी। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, बुधवार तड़के गश्‍त पर निकले दरोगा को गोली मारी गई है। आनन फानन में घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दारोगा को गोली मारने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पनकी थाना क्षेत्र के पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह सुबह गश्त को निकले थे। तभी उन्हे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसका पीछा करने पर वह एक वाहन के पीछे छिप गया।

इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी। जिससे दरोगा घायल हो गया। फायरिंग के दौरान हमराह सिपाहियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में एसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट हुई है। घायल दारोगा का इलाज चल रहा है, फिलहाल उनकी स्‍थिति खतरे से बाहर बताई गई है।