रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पूर्व यजमान सरयू में करेंगे दशविधि स्नान; 16 जनवरी से शुरू होगा अनुष्ठान

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 04:52 PM (IST)

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू होगा। इस प्राण प्रतिष्ठा की सारी जिम्मेदारी काशी के सभी 21 वैदिक ब्राह्मणों के हाथ में रहेगी। अनुष्ठान में शामिल होने से पूर्व यजमान सरयू में दशविधि स्नान करेंगे। दशविधि स्नान शरीर और आत्मशुद्धि की वैदिक परंपरा है। साथ ही राम मंदिर के लिए जान गंवाने वाले राम भक्तों को भी श्रद्धांजलि देंगे।

बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत 18 जनवरी से हो जाएगी। विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की विधि का आरंभ गणेश, अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन से होगा। काशी के वैदिक पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों की टोली 17 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी। मुख्य आचार्य पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे और उनके पुत्र जयकृष्ण दीक्षित और सुनील दीक्षित पूजन कराएंगे। 17 जनवरी को ही रामलला की प्रतिमा अयोध्या में नगर भ्रमण पर निकलेगी।

PunjabKesari
20 और 21 जनवरी को श्रद्धालुओं को नहीं होंगे रामलला के दर्शन
मकर संक्रांति के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू हो जाएगी। इस दौरान यज्ञ पूजन और अनुष्ठान के साथ कई वैदिक कार्यक्रम होंगे। रामलला की मूर्ति अस्थाई मंदिर से भव्य मंदिर में ले जाएगी। इसीलिए प्राण प्रतिष्ठा के पहले 20 और 21 जनवरी को श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन नहीं हो सकेंगे। जबकि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य ही भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित रामलला के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ेंः बरेली सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत जलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने दिवंगत जनों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static