उपचुनाव से पहले 14 जुलाई को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 3 हजार प्रतिनिधि लेंगे भाग

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 11:52 AM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश में अब उपचुनाव होने वाले है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बना रहे है। इसी के मद्देनजर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को होगी। इस बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पेश  होंगे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर बीजेपी आगे बढ़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाएगी। बीजेपी उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।

बैठक में करीब 3000 प्रतिनिधि लेंगे भाग
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इसकी समीक्षा करने के लिए बीजेपी ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस टीम ने हारी हुई सीटों पर जाकर हार के कारणों की समीक्षा की। अब प्रदेश में उपचुनाव होने वाले है। इसमें भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसलिए 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में करीब 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यह भी पढ़ेंः 'रिलेशन में थी, हमारी कोई शादी नहीं हुई...' रिचा सोनी ने पति नीरज द्वारा लगाए आरोपों को किया खारिज
विपक्ष के प्रोपेगेंडा की पोल खोलने का संकल्प लेगी BJP
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में करीब 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश पदाधिकारी यूपी कोटे के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।  क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, आयोग, निगम, बोर्ड के सदस्य भी शामिल होंगे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारिता से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी भी बैठक में आएंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राजनीतिक प्रस्ताव लाएंगे। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह कार्यक्रमों की योजना रखेंगे और  समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ सकते हैं। भाजपा इस बैठक में विपक्ष के प्रोपेगेंडा की पोल खोलने का संकल्प लेगी। 

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static