ईद से पहले बाज़ार हुए गुलजार, लोग कर रहे जमकर खरीदारी

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 03:55 PM (IST)

मऊः रमजान के आखिरी पड़ाव के मद्देनजर बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग ईद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में ईद की शॉपिंग से दुनियाभर के बाजार गुलज़ार हैं।

ईद से पहले मऊ के बाजारों में क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाएं सभी बाज़ारों में अपने जरूरत का सामान खरीद रहे हैं।

बाज़ारों में सिवइयां, चूढ़ियां, कपड़े और सजने-संवरने की चीज़ों की खरीददारी ज़ोरों से चल रही है। महिलाएं तरह-तरह के गहने खरीदती हुई देखी जा सकती हैं।

ईद को लेकर सभी में उत्साह साफ़ देखा जा रहा था। वहीं बात ईद पर सुरक्षा व्यवस्था की कि जाए तो सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आरएएफ की टुकड़ी और आई टीबीपी के जवानों सहित भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। 


 

Tamanna Bhardwaj