सोनभद्र: योगी के आगमन से पहले सपा के पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 11:21 AM (IST)

सोनभद्रः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र में हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे, लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सपा के 50 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए सभी कार्यकर्ताओ को रावर्ट्सगंज कोतवाली में बैठाया गया है।

बताया जा रहा है कि सीएम योगी के आने की जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता उन्हें काला झंडा दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और राबर्ट्सगंज में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। लेकिन पुलिस उन्हें उठा ले गई।

बता दें कि सोनभद्र कांड  के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई थी, जिसमें गिरफ्तार हुए अविनाश कुशवाहा भी शामिल थे। ज्ञात हो कि सोनभद्र और सम्भल जिले की घटना को लेकर सपा सदस्यों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आज विधानसभा और विधान परिषद में जमकर हंगामा किया। उसके बाद सपा सदस्यों ने धरना एवं प्रदर्शन भी किया था।

Ruby